
दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली- NCR और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार दोपहर को तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की अनुमानित तीव्रता 3.1 थी, जो शाम 4.08 बजे आया था।
भूकंप की कंपन को एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी महसूस किए गए। इससे कुछ दिन पहले 3 अक्टूबर को भी इसी तरह के तेज झटके महसूस किए गए थे।
3 अक्टूबर को भी आया था भूकंप
इससे पहले भी तीन अक्टूबर को नेपाल से लेकर दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त भूकंप के झटके लगे थे। इसकी तीव्रता 6.2 थी। एक के बाद एक चार भूकंप ने पूरे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया था। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग घर, कार्यालय छोड़कर सड़क पर निकल आए थे।
Updated on:
15 Oct 2023, 4:34 PM IST
Published on:
15 Oct 2023, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.