
कड़कड़ाती ठंड में हार्ट अटैक से बचने के लिए खाए ये फल, कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक
ग्रेटर नोएडा. सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक होने की संभावना अधिक होती है। डॉक्टरों की सलाह है कि सर्दी के मौसम में सावधान रहना चाहिए। दरअसल में ठंड हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देते है। साथ ही ठंड के मौसम में अपना ज्यादातर समय घर से बाहर बीताने वालों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होती है, खासकर हार्ट के मरीजों को। सर्दी में बढ़ते दिल के खतरे को देखते हुए लोगों को जागरुक करने के लिए ग्रेटर नोएडा में हेल्थ कैंप शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरन हार्ट संबंधित बीमारियों के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही बचने के उपाय बताए गए।
डाॅक्टर राजू भारद्धाज ने बताया कि कम उम्र में दिल बीमार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में हार्ट संबंधित बीमारी होने की अधिक संभावना रहती है। ऐसे में फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ के साथ जरूरी पोषक तत्व भी बने रहते हैं। सर्दियों में ये फल खाने से दिल को काफी फायदा होता है। उन्होंने बताया कि नियमित फल खाने से शरीर में ताकत बनी रहती है। कुछ फल ऐसे है, जो दिल की बीमारियों से बचाते है।
खाये ये फल
सेब हर मौसम में मिलता हैै। साथ ही यह फल खाना अच्छा माना जाता है। यह दिल को मजबूत करता है। इसके अलावा भूलने की बीमारी को भी दूर करता है। यह हार्ट अटैक से भी बचाता है। इसको खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं सतरा में विटामिन सी बहुत अधिक होती है। इसे खाने से सर्दी-जुखाम जैसी समस्या नहीं होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। डॉक्टरों की माने तो संतरा खाय जाए तो घर में एंटीबायॉटिक दवाएं रखने की आवश्यकता नहीं होती है। केले में विटामिन सी, बड़ी मात्रा में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को ठीक करने के साथ ही सर्दी में दिल की बीमारी को दूर भगाता है। विटामिन बी 6 का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।
अंगूर में ग्लूकोज जैसे पौष्टिक तत्व, विटामिन, मिनरल्स, काबरेहाामइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुणों से भरपूर होता है। कोलेस्ट्रॉल कम होेने से सेवन से हृदय रोग का खतरा कम रहता है। यह रक्त विकारों को दूर करता है। कीवी फल में विटामिन सी होता है। यह फ्रेकफास्ट के समय हल्का सा नमक छिड़क कर खाया जाए तो शरीर को गर्म रखता है। साथ ही ठंड नहीं लगती। अनार का सेवन हर किसी को करना चाहिए। अनार के दानों में पॉलीफिनॉल होता है जो कि सूजन से लड़ने में सहायक होता है। अनार के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता में इज़ाफ़ा होता है। वहीं एक अमरूद में 8,500 माक्रोग्राम एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपाइन पाया जाता है। यह परिहृदय धमनी की बीमारी के लिये लाभकारी है। मौजूद पौष्टिक तत्व से यह शरीर को फिट रखता है।
Published on:
4 Jan 2019, 4:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.