ग्रेटर नोएडा. अमेरिका और विश्व के अन्य हाईटेक देशों की तर्ज पर भारत में इमरजेंसी सेवाओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए न केवल पुलिस की मदद ली जा सकेगी, बल्कि फायर, मेडीकल, एबुलेंस समेत आपातकालीन सेवाएं भी शामिल की जाएगी। इस नंबर को जारी करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। यह कहना यूपी के डीजीपी ओपी सिंह का। डीजीपी ओपी सिंह डायल-100 की 88 दोपाहिया पीआरवी(पुलिस रिस्पांश व्हीकल) को हरी झंडी दिखाने के लिए गाजियाबाद के विजयनगर थाना पहुंचे थे।