
VIDEO : यूनिवर्सिटी में इस बात को लेकर आमने-सामने आए भारतीय-अफगानी छात्र, जमकर हुई पत्थरबाजी
ग्रेटर नोएडा। प्रसिद्ध शारदा यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों और अफगानी छात्रों के बीच सोमवार दोपहर को विवाद हो गया था। जिसे एडमिनिस्ट्रेशन ने बीच-बचाओ कर शांत करा दिया था। लेकिन देर रात दोनों गुट सुबह की बात को लेकर आपस में फिर से भिड़ गए और मारपीट और पथराव शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही एसपी देहात और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान शारदा यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेशन को भी बुलाया गया। वहीं पुलिस का कहना है की जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, शारदा यूनिवर्सिटी में पुलिस ने पथराव और उपद्रव करते हुए छात्रों को लाठी फटकार कर दौड़ाया। पुलिस ने पहले सभी छात्रों को अपने-अपने होस्टल में भेजा, फिर छात्रो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मामूली बात पर विवाद हुआ और दोपहर में मारपीट भी हुई थी।
एसपी देहात विनीत जयसवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दोषी छात्रों पर समय से कार्रवाई नहीं किए जाने से छात्रों में नाराजगी थी। जिसे लेकर छात्र शाम को फिर आमने-सामने हो गए थे। सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। दोनों पक्षों को समझा बुझा कर होस्टलों के अपने कमरों में वापस भेज दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोपहर के विवाद में दोषी पाए गए छात्र को सस्पेंड भी कर दिया है। फिर भी एहतियातन मौके पर फोर्स तथा यूनिवर्सिटी के गार्ड्स मौजूद हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
Updated on:
2 Oct 2018, 12:56 PM IST
Published on:
2 Oct 2018, 12:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.