14 जनवरी यानी मंगलवार को पुलिस कमिश्नर को कार्यभार संभालना था, लेकिन किसी वजह से वह नहीं आए। अब बताया जा रहा है कि वह बुधवार को कार्यभार संभालेंगे। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे ये कागजात पुलिस मुख्यालय के पीछे कैंटीन के पास जलाए गए हैं। पुलिस अधिकारी इनको रद्दी और बेकार कागजात बता रहे हैं। जबकि जले हुए दस्तावेजों की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ये कागजात गैंगस्टर और गुंडा एक्ट से संबंधित हैं। पुलिस कमिश्नर के पद ग्रहण करने से पहले पुलिस मुख्यालय में कागजातों को जलाए जाने पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही।