
VIDEO: पति बार-बार कर रहा था इसकी डिमांड, नहीं देने पर कर दी गला दबाकर हत्या, देखें वीडियो
ग्रेटर नोएडा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला ग्रेटर नोएडा के परीचौक के अंसल गोल्फ लिक सोसायटी का है जहां दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की शिकायत पर विवाहिता के पति और उसके परिवार वालो के खिलाफ दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतका राधा के भाई शिवकुमार की पुलिस को दी शिकायत में के अनुसार उसकी बहन की शादी मई 2018 में फिरोजाबाद के रहने वाले नरेंद्र पुत्र प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। दहेज में 8 लाख रुपये नकद और अन्य सामान की मांग की गई थी, लेकिन आर्थिक हालात अच्छे नहीं होने के कारण 7 लाख रुपये नकद और सामान दिया गया था। शादी के एक माह बाद ही शेष एक लाख रुपये की मांग की। मना करने के बाद से ही नरेंद्र और उसके घर वाले राधा को परेशान करने लगे। शिवकुमार के अनुसार लगभग 15 दिन पहले राधा ने अपनी बड़ी बहन सीमा को बताया था कि नरेंद्र के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। उसके चलते वह रोज मारपीट करता है। उसके बाद उसकी बहन राधा की हत्या कर दी। उसने आशंका जताई है कि राधा की हत्या में नरेंद्र, उसके पिता प्रमोद कुमार, सौतेली मां, बहन, दादा और वह नरेंद्र की प्रेमिका रुचि शामिल है। उसने कहा कि उसे रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि उसकी बहन की लाश कैलाश हास्पिटल में रखी है। अस्पताल में शव न मिलने पर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव को बरामद किया। पुलिस ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
8 Mar 2019, 2:32 PM IST
Published on:
8 Mar 2019, 2:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.