27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेनो डबल मर्डर केस: लगातार इस गेम को खेलने के कारण घरवालों ने छीना था फोन, लेकिन पुलिस की थ्योरी अलग

ग्रेनो डबल मर्डर केस में पुलिस ने कहा है कि गायब लड़का गेम खेलने का आदी था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 8 Dec 2017, 1:41 PM IST

gaur city double murder case boy addicted this game

ग्रेटर नोएडा। गौतमबु्द्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी में मां- बेटी की बेरहमी से हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि गायब बेटा प्रखर एक गेम खेलने का आदी था, जिसके कारण परिवार वालों ने उसका फोन छीन लिया था। हालांकि, वो इस कारण हत्या कर सकता है, यह बात परिवार के किसी सदस्य के गले नहीं उतर रहा है। वहीं, पुलिस गायब लड़के को ही सस्पेक्ट और विटनेस दोनों मान रही है। एसएसपी लव कुमार का कहना है कि लड़के की बरामदगी के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।

एविडेंस पर काम करती है पुलिस

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिनकी विवेचना की जा रही है। लेकिन, इन साक्ष्यों की पुष्टि बच्चे के मिलने के बाद ही हो पाएगी। उनके मुताबिक, घर में बाहर से किसी के आने कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। लूट के लिए हत्या की वाला एंगल भी नहीं है। क्योंकि, घर के किसी भी कीमती चीज को छुआ तक नहीं गया है और कमरा, अलमारी भी अस्त-व्यस्त नहीं थी।


खतरनाक गेम नहीं खेलता था प्रखर

लव कुमार ने बताया कि 15 साल के प्रखर के परिजन का कहना है कि वो काफी समय एक गेम का आदी थी। परिजन ने बताया कि प्रखर अक्स गेम खेलता रहता, जिसे तंग आकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। लेकिन, गेम के कारण वह किसी की हत्या कर सकता है यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है।
हालांकि, एसएसपी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि प्रखर जिस गेम का आदी था वो इतना खतरनाक नहीं है, जिससे वह किसी की हत्या कर सके। लेकिन, उनका यह भी कहना है कि सारा मामला गायब प्रखर पर ही टिका हुआ है। जब तक वह मिल नहीं जाता तब तक कुछ भी सच्चाई सामने नहीं आ सकती है। मीडिया में चल रहे ब्लू व्हेल गेम वाली खबर का भी एसएसपी ने खंडन किया है।

प्रखर की तलाश में जुटी है चार टीमें

लव कुमार ने बताया कि पुलिस की चार टीमें बच्चे के तलाश के लिए गौतम बुद्ध नगर ही नहीं आसपास के जिलों और दिल्ली में भी तलाश कर रही है। इसके अलावा उसे ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। इधर, परिवार ने अपील की है कि वह उनके भतीजे की तलाश में मदद करें। परिवार के लोग गायब बच्चे के सकुशल लौटने की दुआ मांग रहे हैं।

यह था मामला


बुधवार को वेस्ट यूपी के गौड़ सिटी-2 के 11 एवेन्यू सोसायटी के जी-1446 में रहने वाले कारोबारी सौम्य अग्रवाल की पत्नी अंजलि और बेटी मणि कर्णिका का शव 5 दिसंबर की देर रात पुलिस ने बेडरूम से बरामद किया था। पुलिस ने शव के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए बैट को भी बरामद किया था, जिस पर खून के निशान थे। इसके अलावा मौके से धारदार हथियार भी बरामद किए गए थे। घटना के बाद से परिवार का 15 साल का बेटा गायब चल रहा है, जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग