27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौड़ सिटी डबल मर्डर: फरार बेटा वाराणसी से गिरफ्तार, कबूलनामे में कहा- पहले बैट से मारा, फिर कैंची घोंपी

गौड़ सिटी डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गायब बेटे ने ही की थी मां और बहन की हत्या।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 9 Dec 2017, 2:07 PM IST

gaur city mother daughter murder accused arrested

ग्रेटर नोएडा। यूपी के गौतमबु्द्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी में मां-बेटी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि फरार नाबालिग लड़के प्रखर को पुलिस ने वाराणसी से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान प्रखर ने जो खुलासा किया है, वो बेहद ही चौंकाने वाला है। लव कुमार ने बताया कि प्रखर ने कबूल किया है कि उसी ने अपनी मां और बहन की हत्या की है।

पहले बैट से मारा, फिर कैंची घोप दिया

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि प्रखर ने अपने कबूलनामा में कहा, ' सबसे पहले मैंने सोते हुए अपनी मां को बैट से मारा, फिर उनकी बॉडी में कैंची घोंप दी। इसके बाद पिज्जा वाले छोटे कटर से भी उनकी बॉडी पर कई बार हमला किया। इसी बीच उसकी बहन जाग गई तो उसने उसे भी बैट और चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जब उसे अहसास हो गया कि दोनों की मौत हो गई है तो वह वहां से चलता बना।

पढ़ाई के लिए मिली डांट तो कर दी हत्या

एसएसपी ने बताया कि प्रखर की मां पढ़ाई के लिए उसे अक्सर डांटती रहती थी। उन्होंने बताया कि आए दिन मारपीट से तंग आकर प्रखर ने गुस्से में मां और बहन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से चंडीगढ़ होता हुआ शिमला पहुंचा। शिमला से वापस चंडीगढ़ आया और वहां से मुगलसराय स्टेशन पहुंचा। इसके बाद वाराणसी पहुंच गया। उनहोंने बताया कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया और फोन सर्विलांश के जरिए उसे ट्रेस कर रही थी। इसकी वजह से पुलिस ने उसे वाराणसी में पकड़ लिया।

बुधवार को हुई थी हत्या


बता दें कि गौर सिटी-2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 में कमरे के अंदर से मां-बेटी की लाश मिली थी। घटना के बाद से मृतक का बेटा फरार चल रहा था। करीब 24 घटें बाद उनकी हत्या की खबर पुलिस को लगी थी। हत्या करने में बैट और कैंची का यूज किया गया था। अंजलि के घर में कुल 6 लोग थे। नाबालिग बेटा प्रखर उर्फ राघव की उम्र 16 साल है। रविवार को प्रखर के दादा और दादी देहरादुन गए हुए थे, जबकि पिता सौम्य अग्रवाल गुजरात गए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार प्रखर की तलाश कर रही थी। फिलहाल, पुलिस फ्रखर को जूवाईनल कोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग