प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 93 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 7605 हो गई है। दूसरी ओर, 112 लोग कोरोना को परास्त कर अपने घर चले गए। इसके साथ ही कोविड-19 को मात देने वाले लोगों का आंकड़ा 6595 हो गया है।गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन आम जनता के सहयोग से महामारी पर प्रभावी अंकुश लगाने की ओर बढ़ रहा है। कोरोना को हराने वालों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। जिले में महामारी की चपेट में आकर जान गँवाने वालों की संख्या 45 हो गई है।