आगरा में आयोजित हुई मिस यूपी व मिसेज यूपी की प्रतियोगिता में नोएडा, आगरा, झांसी, लखनऊ, हाथरस समेत अन्य शहरों में ऑडिशन का आयोजन किया गया था। ऑडिशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला था। एक माह पहले मिस और मिसेज यूपी के लिए नोएडा में हुए आयोजन के दौरान महिला की स्किल्स को देखा गया था। उसके बाद में 26 युवतियां और महिलाओं को चुना गया। शॉर्टलिस्ट कर इन्हें ग्रैंड फिनाले में भेजा गया था।