23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Greater Noida / ग्रेटर नोएडा: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद, किया नष्ट

ग्रेटर नोएडा: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद, किया नष्ट

ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग ने 12 क्विंटल नकली पनीर बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 17 Oct 2017, 4:32 PM IST

 12 quintile adulterated paneer recovred

ग्रेटर नोएडा। यहां चीजों में मिलावटी करनेवालों का अब खैर नहीं। जी हां, खाद्य विभाग ने त्यौहार के मद्देनजर मिलावटी करनेवालों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। ताजा मामला है तुगलपुर मार्केट का, जहां मंगलवार को फूड डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 12 क्विंटल मिलावटी वाले पनीर बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। कई मिलावटी फूड आइटम हुए बरामद...

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि तुगलपुर मार्केट में त्यौहार के दौरान मोटी कमाई करने के लिए दुकानदार खाने-पीने की चीजों में धड़ल्ले से मिलावटी का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर राजेश कुमार मंगलवार सुबह अपनी टीम के साथ छापेमारी करने के लिए तुगलपुर मार्केट पहुंच गए। खाद्य विभाग के अधिकारियों को देखते ही कई दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर भाग गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कई दुकानों में मिलावटी वाले सामान धड़ल्ले से मिल रहे थे। इतना ही नहीं कई जगहों पर गंदगियों का ढेर लगा हुआ था। दुकानों में छानबीन के दौरान करीब 10 से 12 क्विंटल मिलावटी वाले पनीर और पनीर चाप बरामद किए गए। इसके अलावा कुछ सब्जियों के आइटम भी बरामद किए गए। राजेश कुमार ने बताया कि कुछ सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। उनका कहना था कि मिलावटी चीजों पर नकेल कसने के लिए खाद्य विभाग लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। मिलावटी काम में जो भी पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जो दुकानदार भागने में कामयाब हो गए, उनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में त्यौहारी सीजन के कारण मिठाइयों और अन्य खाने-पीने के सामानों में जमकर मिलावट किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इन इलाकों में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर काफी मात्रा में मिलावटी वाले सामान नष्ट किए हैं।