5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Special- ये मुस्लिम मां-बेटी बनेंगी कैकेयी और सीता, संस्कृत के स्लोक बोलती हैं फर्राटे से

साकेत कला केंद्र की कलाकार है कशिश खान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Oct 2018, 12:20 PM IST

khan

Special- ये मुस्लिम मां-बेटी बनेंगी कैकेयी और सीता, संस्कृत के स्लोक बोलती हैं फर्राटे से

ग्रेटर नोएडा. शहर में आयोजित होने वाली रामलीला में सर्वधर्म सदभाव दिखाई देगा। इस रामलीला में हिंदू के साथ मुस्लिम भी किरदार निभा रहे है। रामायण में मां बनेंगी कैकेयी तो बेटी सीता के किरदार में नजर आएंगी। खास बात यह है कि बीटेक की छात्रा जो रामलीला में सीता का किरदार निभा रही है, ये संस्कृत के स्लोक फर्राटे से बोलती है। ये श्री रामलीला कमेटी की तरफ से सैंट्रल पार्क साइट-4 में आयोजित रामलीला में सीता का किरदार निभा रही है। मुरादाबाद के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। 10 से शुरू होने वाली रामलीला में 19 अक्टूबर को रावण कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतलो का दहन किया जाएगा।

श्री रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन के साथ साथ मेले पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इस साल चाँदनी चौक से फूड कोर्ट बुलाया गया है। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं सीता स्वयंवर दर्शकों के लिए आर्कषण का केंद्र होगा। सीता स्वयंवर में इस साल 55 फीट का धनुष तैयार किया गया है। इस धनुष को राम 50 फीट की ऊँचाई पर खंडित करेंगे।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के साकेत कला केंद्र के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इस रामलीला कमेटी में सर्वधर्म के लोग रामलीला का मंचन करते है। सीता का किरदार मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाली कशिश खान निभा रही है। साकेत कला केंद्र के निर्देशक श्याम मेहरा ने बताया कि कशिश खान पिछले 5 साल से रामलीला में अलग-अलग पात्र का अभिनय करती आ रही है। कशिश खान ही नहीं, उनके परिवार के अन्य सदस्य भी रामलीला मंचन में हिस्सा लेते है। कशिश की मां पूनम खान कैकेयी का रोल निभाएंगी।

बीटेक की कर रही है पढ़ाई

कशिश खान मुरादाबाद के आईआईएमटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। ये बीटेक सेकंड ईयर की स्टूडेंट है। पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय करने का शौक। कशिश ने बताया कि उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक है। साथ ही उन्हें राम में आस्था है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश