मंगलवार रात को ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में अचानक ही छह मंजिला आैर एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गर्इ।इसे चारों तरफ कोहराम मच गया।इस अवैध बिल्डिंग में बिल्डरों ने कर्इ परिवारों को फ्लैट बेच दिए थे।जिसमें परिवार रह रहे थे।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस से लेकर एनडीआरएफ, आर्इटीबीपी,एसडीआरएफ समेत अन्य टीमों ने मंगलवार रात से ही रेस्क्यू आॅपरेशन शुरु कर दिया था।लगातार दिन रात 65 घंटे चले इस रेस्क्यू आॅपरेशन में शुक्रवार तक टीमों नौ लाेगों के शव बिल्डिंग के मलबे में दबे मिले।वहीं रेस्क्यू टीम को मौके पर एक कटा हुआ हाथ भी मिला।जिसे फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया।वहीं मौके से आ रही बदबू की वजह से छिड़काव कराया गया।साथ ही एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को 65 घंटे के रेस्क्यू के बाद एनडीआरएफ की टीम वापस लौट गर्इ।मलबे में दबकर जितने भी लोगों की मौत हुर्इ थी। सभी के शव मिल गये है।मौके से 10 प्रतिशत मलवा हटा दिया गया है।