
व्हाट्सएेप ग्रुप से एडमिन ने निकाला तो शख्स ने उठा लिया एेसा कदम कि कांपने लगे लोगों के हाथ पैर
ग्रेटर नोएडा।अब के समय में एनसीआर ही नहीं दूर दराज गांवों में रह रहे युवाआें के हाथ में एंड्रॉयड मोबाइल है।सभी लोग एंड्राॅयड मोबाइल के साथ ही व्हाट्सएेप भी इस्तेमाल करते है।युवा घंटों इस पर मैसेज करने से लेकर काॅलिंग समेत देखने में जुटे रहते है।वहीं हार्इटेक शहर ग्रेटर नोएडा में इसी व्हाट्सएेप की वजह से इतना बड़ा बवाल हुआ कि गांव के लोगों बीच में आना पड़ा।इतना ही नहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गर्इ। वहीं इसकी वजह एडमिन द्वारा शख्स को ग्रुप से निकालना बना।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-आजम खान के खिलाफ यह काम करने रामपुर पहुंचे अमर सिंह के समर्थक
एडमिन ने इस वजह से निकाल दिया था ग्रुप से बाहर
जानकारी के अनुसार हार्इटेक सिटी ग्रेटन नोएडा वेस्ट स्थित मिल्क लच्छी गांव में एक युवक छात्र संघ चुनाव की तैयारी में जुटा है।इसके लिए उसने काॅलेज में पढ़ने वाले गांव के युवाआें का एक व्हाट्सएेप ग्रुप बनाया था।लेकिन ग्रुप बनाते समय एडमिन पर गलती गांव का ही एक अन्य शख्स इसमें जुड़ गया।जो काॅलेज में नहीं पढ़ता था। उसका ग्रुप से लेना देना भी नहीं था।इसके लिए ग्रुप एडमिन ने अपनी गलती सुधारते हुए शख्स को ग्रुप से निकाल दिया। इस पर वह शख्स भड़क गया।
गांव वालों ने बचाया पुलिस ने की यह कार्रवार्इ
एडमिन द्वारा ग्रुप से निकालने से नाराज शख्स ने उसे फोन कर गाली गलौच की। इस पर भी मन न भरने पर शख्स युवक के घर पहुंच गया। यहां उसने जाकर ग्रुप एडमिन पर पिस्टल तान दी। इसकी सूचना जैसे ही एडमिन युवक के दोस्तों को लगी। तो मौके पर पहुंची युवकों ने पिस्टल तानने वाले शख्स की पिटार्इ कर दी। दोनों पक्षों में ही भारी विवाद हो गया। वहीं यह देख दोनों पक्षों में तनातनी के माहौल की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कुछ बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। वहीं सूचना पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने मारपीट की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
30 Aug 2018 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

