
पत्नी से परेशान होकर पति पहुंचा थाने, बोला साबह मुझे बचालो, नहीं तो वह मुझे मार देगी
ग्रेयर नोएडा. दनकौर कोतवाली में बुधवार शाम को हाई वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा देखने को मिला। एक बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचने के बाद रोते हुए वहां मौजूद एक दरोगा से चिमट गया और कहने लगा कि साहब, मुझे मेरी बीवी से बचा लो। बुजुर्ग पुलिस से गुहार लगाते हुए कहने लगा कि वह मुझे किसी दिन जलाकर मार देगी। दरअसल, बुजुर्ग ने अपनी उम्र से करीब 30 साल छोटी महिला से निकाह किया था। इस मौके पर पीड़ित पति ने इस मामले में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत भी दी।
यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में बारिश ने बरपाया कहर
कोतवाली इलाके के भट्टा गांव में रहने वाले 70 वर्षीय इस बुजुर्ग ने बताया कि उसने करीब 2 साल पहले रबूपुरा की एक 40 साल की महिला से निकाह किया था। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि निकाह के तुरंत बाद से ही पत्नी उसे परेशान करने लगी। बुजुर्ग शख्स ने आपबीती बताते हुए कहा कि पत्नी उससे घर के सभी काम कराती है। जब वह इसका विरोध करते हैं तो वह मारपिटाई भी करती है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उसके ऊपर कैरोसिन का तेल छिड़क दिया और आग लगाने की कोशिश की। लेकिन, इसी दौरान उसकी आंख खुल गई। इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई बार उसे जान से मारने की कोशिश कर चुकी है। उसने बताया कि वह उसे मारकर जमीन हड़पना चाहती है। इसकी से त्रस्त होकर वह इसकी शिकायत करने बुधवार शाम को दनकौर कोतवाली पहुंचा। वहीं, इस पूरे मामले में दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
05 Jul 2018 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

