पिछले कुछ सालों में आम लोगों की जिंदगी में बदलाव आ रहे है। देश का अनोखा India post payments bank की शुरूआत होने से बैंकिंग सुविधा भी बिलकुल बदल गई है। इसके तहत अब आपको
बैंक जाने की जरुरत नहीं होगी। आपके घर आकर पोस्टल विभाग के डाकियां बैंकिंग सर्विस देंगे। इस दौरान डाकियां आपको को खाता खोलने, नकद निकासी, जमा करने, फंड ट्रांसफर, रिचार्ज व बिल पेमेंट, मोबाइल बिल, डीटीएच, आदि की सुविधा मिलेगी। हालाकि इसके लिए उपभोक्ताओं को चार्ज भी देना होगा। इसकी शुरूआत होेने से ग्रामीणों को काफी हाईटेक सुविधाओं को लाभ मिल जाएगा। माना जाताा है कि अभी ग्रामीण इलाके पहुंच से दूर है। इस सुविधा के तहत ग्रामीणों को भी डिजिटल बैकिंग की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। गौतमबुद्धनगर मेंं जगह—जगह India post payments bank की शुरूआत की गई है। दादरी के जीटी रोड स्थित पोस्टल आॅफिस में शुरूआत हुई है। इसकी शुरूआत दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने की।