28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में हुआ ऐसा कांड कि पहुंच गई सेना ​

एटीएस से लेकर तमाम एजेंसी कर रही है विस्फोट की जांच  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 28 Jun 2018, 12:23 PM IST

bomb

Martyrdom of martyrs will not waste, the terrorists will not succeed

मुजफ्फरनगर. तीन दिन पहले हुए कबाड़ की दुकान में विस्फोट की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस से लेकर एटीएस की जांच में अभी यह साफ नहीं हुआ है कि विस्फोट कैसे हुआ है। तमाम जांच एजेंसियां विस्फोट की वजह जानने में जुटी है। अब आर्मी भी मामले की जांच में जुट गई है। आर्मी का बम निरोधक दस्ता भी घटना की जांच में जुट गया है।

यह भी पढ़ें: बार्बी गर्ल की ये धमाकेदार प्रस्तुति देखकर आप भी कहेंगे गजब

आर्मी ने घटना स्थल समेत आस-पास के पूरे क्षेत्र को सील कर बारीकी से जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है। कुछ नमूने भी आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने कलेक्ट कर लैब में जाँच के लिए भेज दिए है। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में विस्फोटक का पता लग सकता है। 201 काउंटर की 6 सदस्यीय एक्सप्लोसिव डिवाइस यूनिट बम डिटेक्शन मशीन से दुकान की बारीकी से छानबीन की। हर संदिग्ध वस्तु की जांच की है। टीम ने विस्फोट से हुए गड्ढे की मिट्टी को छानकर अवशेष बरामद किए। इन्हें सील कर दिया गया। लोहे के टुकड़े और मिट्टी के नमूना भी मौके से लिए है। इसके अलावा छत पर चिपके बाल और अवशेषों को समेत 10 से अधिक नमूने लिए है। दुकान के सामने स्थित कब्रिस्तान की दीवार की भी जांच की है। आर्मी की बम निरोधक दस्ता की टीम ने डेढ़ घंटे तक छानबीन की और उसके बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस से बरामद हुए विस्फोटक के खोल आदि सामान भी अपनी जांच के लिए कलेक्ट किए है।

तीन दिन पूर्व थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट हो गया था। धमाका इतना भयंकर था कि आसपास चलने वाले लोगों के होश उड़ गए थे। इस धमाके में 4 लोगो की मौत व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रुप से घायल हुए लोग अभी भी जिदंगी मौत से जूझ रहे है। लखनउ से लेकर दिल्ली तक मामले की गुंज पहुंच गई है।

एटीएस नोएडा समेत कई टीमों ने मुज़फ्फरनगर में ही डेरा डाल रखा है। लेकिन घटना के 72 घंटे से भी ज्यादा बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस किसी परिणाम तक नही पहुंच पाई है। आर्मी बम निरोधक दस्ता घटना स्थल पर पहुंचा और घटना स्थल की गहनता से जांच करने में जुटी है। घटनास्थल से कई वस्तुओं, मिट्टी और दीवारों पर लगे विस्फोटकों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए है।

जांच के बाद ही विस्फोट का मालूम हो सकेगा। एसएसपी अंनत देव तिवारी ने बताया कि आर्मी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेना ने कुछ और नमूने कलेक्ट किए हैै। ताकि विस्फोट की वजह से साफ हो सके।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती के दौरान युवक ने अपनाया ऐसा हथकंडा कि पुलिस अफसर भी रह गए दंग

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग