
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित ऑटो एक्सपो के आखिरी दिन भारतीय क्रिकेटर आर.पी सिंह ने एफटेक मोटर्स कंपनी की टरबो टीआर-170 बाइक को लॉन्च किया। दरअसल, एफटेक कंपनी ने पहली बार बाइक्स निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी की तरफ से 6 मॉडल इस ऑटो एक्सपो में लॉन्च किए गए हैं। अप्रैल माह तक इस कंपनी की बाइक भारतीय सड़कों पर नजर आ जाएंगी। कंपनी से जुडे अधिकारियों ने बताया कि बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है और अप्रैल में बाइक्स शौरुम में मिलनी शुरू हो जाएंगी।
एफटेक मोटर्स कंपनी के सीईओ विपिन चौधरी ने बताया कि एफटेक मोटर्स ने पहली बार ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में कदम रखा है। इस साल कंपनी की तरफ से 6 मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं। अ्रपैल तक यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों में बाइक्स की बिक्री शौरूम पर शुरू हो जाएगी। अप्रैल 2018 तक देश में 40 आउट्लेट पर बाइक्स की बिक्री शुरू हो जाएगी। उसके बाद में एक साल के अंदर देशभर में 100 से ज्यादा आउट्लेट्स तैयार करने का लक्ष्य है। ऑटो एक्सपो के अंतिम दिन आर.पी सिंह ने टरबो टी—आर-170 को लॉन्च किया। इस दौरान आरपी सिंह ने कहा कि यह बाइक काफी दूसरी बाइक्स से बेहतर है। आरपी ने कहा कि निर्माता कंपनी यूपी की है। बाइक को बेहतर माइलेज और स्टाइलिश लुक दी गई है।
एफटेक मोटर्स कंपनी के सीईओ विपिन चौधरी ने बताया कि टेक्नॉलोजी में लगभग दूसरी कंपनियों के मुकाबले बराबर है। लेकिन लुक वाइज बात करें तो अपने में यह बाइक यूनिक है। टरबो टी-आर 170 का इंजन 170 सीसी का है। 5 गियर की बाइक होने के बाद यह 50 किलोमीटर का ऐवरेज देगी। कंपनी ने टरबो टीआर समेत 110 से लेकर 250 सीसी तक के कुल छह मॉडल उतारे है। न्यूनतम मॉडल की कीमत 44 हजार और अधिकतम 1 लाख 80 हजार रुपये तक की बाइक है। टरबो टीआर—170 का प्राइज दिल्ली में एक्स शौरुम 75 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि दूसरी कंपनी की 170 सीसी की बाइक काफी मंहगी है। कंपनी की तरफ से सस्ते रेट में बाइक्स को लॉन्च किया गया है।
Updated on:
14 Feb 2018, 5:53 PM IST
Published on:
14 Feb 2018, 5:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.