
International Yoga Day: पीएम मोदी को देख यह योगा टीचर लोगों को फ्री में सिखा रहा, योगासन
ग्रेटर नोएडा। लोगों को हस्टपुष्ट और स्वस्थ रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से हर दिन एक योगासन का वीडियो पोस्ट किया जाता है। बुधवार को सूर्यनमस्कार का वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें योगासन की क्रिया और फायदें बताये गये है। जिससे लोग योगासन कर निरोगी रह सकें। पीएम की इसी मुहिम से प्रेरणा लेते हुए ग्रेटर नोएडा के एक योगा टीचर ने बुधवार को फ्री में योगासन कैंप लगाया। यहां उन्होंने लोगों को सूर्यनमस्कार कराने के साथ ही इसकी क्रिया और फायदें बताये।
इंटर नेशनल योगा डे को लेकर की जा रही तैयारी
आपको बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा डे से पहले पीएम मोदी हर दिन योग पर नई वीडियो ट्वीट पर पोस्ट करते हैं। पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट इस वीडियो को हर दिन लाखों लोग देखते है। इसी तर्ज पर ग्रेटर नोएडा के योगा टीचर सचिन कुमार लोगों को हर दिन नये योगासन के विषय में बताते हैं। वह पार्क में कैंप लगाकर लोगों को योगासन सिखाते है। और इसके फायदें बताये।
सूर्यनमस्कार के स्टेप के साथ बताये फायदें
योग टीचर सचिन कुमार ने कैंप में बुधवार को सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने बताया कि सूर्यनमस्कार सुबह सूर्य उदय और सूर्यास्त के समय किया जाता है। सूर्य नमस्कार हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक संपूर्ण व्यायाम है। आसन में शुरुआत में हाथों और पैरों को जोड़कर खड़े होने से शरीर जल्द ही ऊर्जान्वित होने लगता है और हमारे शरीर के सभी अंग प्रत्यगं बलिष्ठ और निरोगी हो जाते हैं। इसे करने से हमारा मेरुदंड एवं कमर में लचीलापन आता है और पेट, अग्नाशय, हृदय एवं फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।
शरीर की अशुद्धियों को दूर करता है सूर्यनमस्कार
शरीर में आई हुई किसी भी प्रकार की रक्त अशुद्धियों को दूर करता है और चर्म रोग को भी ठीक करता है, प्रात: कालीन सूर्य नमस्कार करने से टेंशन, डिप्रेशन, माइग्रेन आदि रोगों से अत्यंत लाभ मिलता है। साथ ही तनाव रहित खुशहाल जीवन जी सकते हैं।
Published on:
19 Jun 2019 05:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
