5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राधिकरण की चेतावनी के बावजूद बनी अवैध इमारतें, दे रही है अनहोनी को दावत, लोगों में खौफ

इस हादसे के बाद इलाके में रह रहे लोगों में खौफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 19 Jul 2018, 10:43 AM IST

Greater Noida

प्राधिकरण की चेतावनी के बावजूद बनी अवैध इमारतें, दे रही है अनहोनी को दावत, लोगों में खौफ

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के वेस्ट में स्थित शाहबेरी गांव में दो बिल्डिंग धराशाही होने से दर्जनों लोग दब गए। अबतक मलवे से 9 शवों को निकाल लिया गया है। जिनमे पांच शवों की पहचान उनके परिजनों ने कर ली है। वैसे ये इस इलाके में केवल एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों बिल्डिंग का अवैध रूप से निर्माण कर रखा है और अंडर कंस्ट्रक्शन है। प्राधिकरण द्वारा चेतावनी देने के बाद भी लोगों ने ऑखों पर पट्टी बांधकर ये ऊंची-ऊंची इमारतें बनाकर खड़ी करली है और कंस्ट्रक्शन चल भी रहा है। अगर ऐसी लापरवाही न होती तो आज इतने लोगों की जान न जाती।

ये भी पढ़ें: LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: 36 घंटे से लगातार ऑपरेशन जारी, अब तक 9 शव बरामद, मृतकों में 14 महीने के बच्ची भी

आस-पास के लोगों का कहना है कि यहां प्राधिकरण द्वारा चेतावनी का बोर्ड भी लगवाया गया है, लेकिन बावजूद इसके बिल्डर चेतावनी की धज्जियां उड़ाते हुए जमीन की खरीद-परोख्त कर ऊंची-ऊंची इमारतें बना रहे है और धज्जियां भी इस तरह उड़ाई जा रही हैं कि फैल्ट बनाने में घटिया सामानों का प्रयोग कर लोगों को सस्ते दामों में बेच रहे हैं। जिसका नतिजा सबके आसने है। इस घटना में अब तक कितने लोगों ने जान गवाई है बताना मुश्किल हो रहा है। लेकिन अब तक नौ शव बरामद कर लिए गए हैं और एनडीआरएफ 36 घंटे से लगातार बचाव कार्य में लगी हुई है। बाबजूद इसके बिल्डिंग मालिकों ने कोई सवक नही सीख रहे हैं। इन मालिकों को किसी प्रकार की कोई अनहोनी का कोई डर नही है। वही आस-पास के लोग इन बिल्डिंगों से कैसे परेशान और डरे सहमे हुए है, उनकी जुबानी सुनिए।

देखें वीडियो: प्राधिकरण की चेतावनी के बाद भी ग्रेनो में अवैध रूप से बनी ये इमारतें दे रही है अनहोनी को दावत

यहां के निवासियों का कहना है कि ये पैसे वालों ने प्राधिकरण की मिली भगत से सिर्फ किराये के लालच में कई-कई मंजिल इमारत अवैध रूप से खड़ी कर ली है। जिससे उन्हें हमेशा डर रहता है। तूफान, भूकंप औऱ कोई प्राकृतिक गतिविधि होती है तो जान-माल का खतरा अपने सर पर मंडराता दिखाई पड़ता है। अगर प्राधिकरण इसपर चेतावनी के बोर्ड तो लगा देता है, लेकिन कार्यवाही कुछ नहीं होती। लोगों का कहना है कि अगर प्राधिकरण एक्शन में आ जाये तो बीती रात हुई घटना जैसी अनहोनी पर लगाम लग सके। ये पहली बार नहीं है न जाने कितनी बार अवैध रूप से निर्माणाधीन बिल्डिंग धराशाही हुई है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida Live: शाहबेरी हादसे में सीएम ने लिया एक्‍शन, इस आईएएस पर भी गिरी गाज

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश