
Breaking News: सियाचिन बाॅर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान इस शहर का लाल हुआ शहीद, जल्द घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
ग्रेटर नोएडा।देश की सुरक्षा आैर सेवा के लिए बोर्डर पर तैनात यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले का एक लाल पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गया।वह 2007 में आर्इटीबीपी में भर्ती हुआ था। जवान के शहीद होने के जानकारी घर में मिलते ही मातम छा गया। गांव के लोग भी सूचना के बाद से स्तब्ध हैं।गांव में हर शख्स शहीद जवान की चर्चा में लगा हैं। उधर जवान का पार्थिव शरीर देर शाम तक उनके घर पहुंचेगा।
2007 में आर्इटीबीपी में भर्ती हुआ था जवान
यूपी के गौतमबुद्ध नगर में स्थित चिटेहरा निवासी जयचंद भाटी का बेटा विनोद भाटी 2007 में देश की सेवा के लिए इंडो तिब्बत बॉर्डर फोर्स आर्इटीबीपी में भर्ती हुआ था। विनोद भाटी पिछले कुछ समय से सियाचिन बोर्डर पर तैनात था।32 वर्षीय जवान विनोद भाटी सियाचिन बॉर्डर पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान भारी बर्फ गिरने से जवान इसमें दबने से शहीद हो गया। बोर्डर से इसकी जानकारी परिवार में लगते ही मातम छा गया। वहीं शहीद विनोद भाटी की पत्नी आैर बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
शहीद होने का पता लगते ही गांव में पसरा सन्नाटा, पहुंचेगा पार्थिव शरीर
गांव के लाल की शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार से लेकर गांव में भी मातम छा गया। लोग उनके पार्थिव शरीर पहुंचने का इतजार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम तक विनोद भाटी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published on:
10 Mar 2019 03:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
