डीएम ने बताया कि जेवर में प्रस्तावित नोएडा ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसके लिए 1239 हेक्टेयर जमीन किसानों की अधिग्रहित की जानी है। एयरपोर्ट का निर्माण जेवर के रोही, दयानतपुर, पारोही, किशोरपुर, रन्हेरा, और बनवारी बांस गांव की जमीन पर होना है। इसमें 1239 हेक्टेयर भूमि किसानों की और शेष 94.8584 हेक्टेयर भूमि सरकारी है। एसआईए की रिपोर्ट के अनुसार प्रभावित परिवारों की संख्या 5905 है, जिसमें 5007 किसान परिवार है। जबकि 898 परिवार भूमिहीन हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में तीन गांवों रोही, दयानतपुर और किशोरपुर में अनुमानित 1775 परिवारों के विस्थापित होने की संभावना है। परियोजना से प्रभावित कुल परिवारों के सापेक्ष 4235 परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है, जो लगभग 72 प्रतिशत है। जबकि अधिनियम के मुताबिक यह कम से कम 70 प्रतिशत होनी चाहिए।