जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी-धौलाना मार्ग पर कार सवार चार युवकों शराब के नशे में जमकर फायरिंग की। ये युवक धौलाना से एक दोस्त की शादी से लौट रहे थे। फायरिंग की सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि दादरी निवासी आसिफ, शारुख, सलमान कुरैशी और सलमान शेख को हिरासत में ले लिया। ये सभी शादी में शामिल होकर एसेंट कार से एनटीपीसी के रास्ते वापस दादरी लौट रहे थे। धौलाना थाना एरिया के निंधावली गांव में पहले तो नशे में धुत होकर चारों डांस करने लगे। इस दौरान उन्होंने किकी चैलेंज भी किया।