2009 से पहले यह खुर्जा (सुरक्षित) लोकसभा सीट हुआ करती थी। लेकिन 2009 में यह सीट सामान्य हो गई। मौजूदा लोकसभा सीट में नोएडा विधानसभा क्षेत्र, दादरी, सिकंदराबाद, जेवर, खुर्जा आती है। खुर्जा लोकसभा सीट से भाजपा नेता अशोक प्रधान 1996, 1998, 1999 और 2004 लगातार चार बार सांसद चुने गए।