गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 2014 में मोदी लहर में डॉ. महेश शर्मा चुनाव जीते थे। इन्होंने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र भाटी को हराया था। महेश शर्मा को पिछली बार 599702 मत मिले थे, जबकि नरेंद्र भाटी 319490 वोट मिले थे। वहीं, बसपा के
सतीश कुमार को 198,237 वोट मिले थे। इस बार गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर गठबंधन की तरफ से सतवीर नागर को प्रत्याशी बनाया गया। यानी सपा व बसपा ने यह सीट मिलकर लड़ी। लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर को 493890 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के डॉ. महेश शर्मा को 830812 वोट मिले हैं। रिकॉर्ड मत हासिल कर महेश शर्मा ने सतवीर नागर को 336922 वोटों से हरा दिया। 2014 की बात करें तो सपा व बसपा को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 517727 वोट मिले थे, जबकि इस बार गठबंधन को महज 493890 वोट मिले है। इस बार गठबंधन को 2014 के मुकाबले 23837 मतों का नुकसान हुआ है। वहीं, डॉ महेश शर्मा को इस बार 830812 मत मिले है, जबकि 2014 लोकसभा चुनाव में 599702।