22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Greater Noida / योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नोएडा की फूल मंडी में होगी मतगणना मतगणना को लेकर डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश शराब की दुकानें खुली मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 20 May 2019, 12:40 PM IST

wine

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नोएडा. लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। 23 मई को मतगणना होगी। नोएडा की फूल मंडी में होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: Exit poll 2019: गृहजनपद में मायावती को लग सकता है बड़ा झटका

23 मई को मतगणना के दिन जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। जिला अधिकारी बीएन सिंह ने सभी देशी-विदेशी शराब दुकानों के साथ ही रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब के साथ आबकारी लाइसेंस वाली दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। तय तारीख को किसी ने भी शराब की दुकानें खोली तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना के दिन अंतिम परिणाम आने तक सभी दुकानेंं बंद रहेंगी।

मतगणना को लेकर जिला अधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों व कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एनआईसी के अधिकारियों द्वारा सभी कंप्यूटर ऑपरेटर व अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। ताकि बैलट पेपर की गणना निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न हो सके। इस दौरान आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी भी कर्मचारियों व कप्यूटर आॅपरेटर को उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें:सट्टा बाजार में तय हो गया देश का अगला प्रधानमंत्री, भाजपा को झटका!

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App