22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Greater Noida / इस बड़े नेता ने किया दावा, अब अखिलेश और मायावती होंगे अलग

इस बड़े नेता ने किया दावा, अब अखिलेश और मायावती होंगे अलग

वेस्ट यूपी की सभी 14 में से गठबंधन ने हासिल की 7 सीटें वेस्ट यूपी में लोकसभा चुनाव में भाजपा को हुआ नुकसान राजनीति के जानकारों का कहना है कि सपा को नहीं हुआ फायदा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 25 May 2019, 3:38 PM IST

mayawati

इस बड़े नेता ने किया दावा, अब अखिलेश और मायावती होंगे अलग

नोएडा. लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा। यूपी में हुए गठबंधन से भाजपा को नुकसान हुआ। करीब 9 सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, गठबंधन को 15 सीटें मिली है। राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है कि गठबंधन को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। वहीं, गठबंधन में सपा के खाते में 5 और बसपा के खाते में 10 सीटें गई है। वेस्ट यूपी की सभी 14 सीटों पर गठबंधन चुनाव लड़ा और 7 सीटें हासिल की। राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह सपा को नुकसान हुआ है, उससे नहीं लगा रहा है कि दोनों का गठबंधन लंबा चलेगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा के प्रचंड बहुमत की कांग्रेस ने बताई यह बड़ी वजह, भाजपाई हैरान

वेस्ट यूपी को बसपा-सपा का गढ़ माना जाता है। दोनों पार्टी जातीय समीकरण के चलते बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर नजर आई, लेकिन वेस्ट यूपी के मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल की 14 में से 7 सीट पर गठबंधन प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। वेस्ट यूपी 14 लोसकभा सीटों पर गठबंधन ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। यहां बसपा ने खुद के पास 7 सीटें रखी, सपा को 5 और रालो को 2 सीट दीं। इनमें से बसपा के 7 में से 4 और सपा के 3 प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सके।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।


राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है कि मायावती ने दूरदर्शिता दिखाते हुए लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी से दोगुनी सीट हासिल की। लेकिन सपा नहीं बढ़ पाई। एक्सपर्ट का कहना है कि सपा को गठबंधन से नुकसान हुआ है। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण पृरकल्प विभाग के प्रदेश संयोजक श्रीचंद शर्मा का कहना है कि भाजपा ने भी मायावती से गठबंधन किया था। लेकिन काफी पीछे हो गए। भाजपा को प्रदेश में जमीन तलाशने में लंबा वक्त लग गया। उनका कहना है कि सपा को गठबंधन से नुकसान हुआ है, जबकि मायावती को फायदा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सपा को नुकसान होगा। जिस तरह मायावती ने लोसकभा चुनाव में सीटें हासिल की। उससे मुस्लिम वोटर बसपा की तरफ जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम वोटर बसपा के पास चला गया तो समाजवादी पार्टी के पास कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट जाएगा।

यह भी पढ़ें: मोदी की जीत के लड्डू खाते ही बेहोश हो गए लोग