1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर विदेशी छात्र को आतंकवादी बताकर बदमाशों ने लूटा

विदेशी छात्र समेत एक्सप्रेस-वे 2 के साथ लूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 9:28 AM IST

yamuna

ग्रेटर नोएडा. दनकौर कोतवाली एरिया के स्पोटर्स सिटी के पास में कार सवार बदमाशों ने एक विदेशी छात्र के साथ में लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद में बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जॉर्डन का रहने वाला विदेशी छात्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। दिल्ली से अलीगढ़ जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे के स्पोटर्स सिटी के पास में कार में पेट्रोल खत्म हो गया था। विदेशी छात्र मदद के लिए खड़ा था। उसी समय बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: 8 शहर मेंं दबिश, 150 से पूछताछ के बाद पुलिस को मिला हत्यारों का सुराग, 2 गिरफ्तार

कार सवार बदमाशों ने जॉर्डन के रहने वाले अबदेल अहमद से 5 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया और आराम के साथ में फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार वह शनिवार को दिल्ली किसी काम से गया था। वापस लौटते समय यमुना एक्सप्रेस-वे के स्पोटर्स सिटी के पास में पेट्रोल खत्म हो गया। उस दौरान अबदेल लोगों से मदद मांगने लगे। बताया गया है कि उसी दौरान कार में सवार होकर बदमाश आ गए। कार सवार बदमाश ने उनसे चाकू के बल पर 5 हजार कैश और मोबाइल लूट लिया।

छात्र की माने तो कार सवार बदमाशों ने उन्हें आंतकवादी तक बताया और वीडियो क्लिप बनाई। जॉर्डन निवासी अबदेल अहमद ने दी तहरीर के अनुसार कार सवार बदमाशों ने उन्हें वापस जॉर्डन लौटने की धमकी दी थी। घटना के दौरान मौके पर अन्य कार सवार भी रुक गए थे। लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। जिसके बाद में बदमाश आराम के साथ में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

रास्ता पूछने के बहाने 2 को लूटा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर लूट की दूसरी वारदात हुई। यहां एडवांट बिल्डिंग के पास में 2 बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों से 96 हजार रुपये लूट लिए। एक्सप्रेस-वे के पास में जेपी अमन बिल्डर प्रॉजेक्ट है। इस प्रॉजेक्ट में रवि व प्रदीप पाण्डेय काम करते है। येे दोनों कार में सवार होकर हल्दौनी जा रहे थे। एडवांट बिल्डिंग के पास कार पंक्चर हो गई। उसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश आ गए। उनसे गन प्वाइंट पर दोनों से 96 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सूरजपुर पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात सुनीति सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश