जानकारी के अनुसार, बिहार के गया निवासी नवल किशोर शर्मा का प्लाईवुड का कारोबार और स्कूल भी चलाते हैं। नवल किशोर के बच्चे शादी शुदा और अपने कारोबार की वजह से बाहर रहते हैं। नवल किशोर के बच्चे चाहते थे, उनके पिता की दूसरी शादी हो। उनके बच्चों ने मैट्रिमोनियम साइट पर विज्ञापन दिया। उधर, सुनीता गुप्ता के बच्चों ने मां की शादी का विज्ञापन दिया हुआ था। यहीं से दोनों की मुलाकात हुई। नवल किशोर का कहना है कि उनसे संपर्क किया और महिला व उसके परिजन से मुलाकात होने लगीं। नवल किशोर ने बताया कि सुनीता गुप्ता ने बताया कि उनके दो बच्चे शिवम गुप्ता (28 साल) और एश्वर्य गुप्ता (26 साल) है। सुनील और बंटी अग्रवाल भाई बताए थे। इन चारों ने मिलकर सुनीता गुप्ता और नवल किशोर की शादी करा दी। बताया गया है कि महिला का बेटा और बेटी ने साइट पर विज्ञापन दिया था।