31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी जयंती पर विशेष: बापू को 57 साल बाद भी नहीं मिली छत

जारचा कस्बा स्थित घंटाघर चौक पर 6 जनवरी 1961 को व्यापारी आरएस जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना कराई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 30 Sep 2018, 2:42 PM IST

gandhi

photo gandhi

ग्रेटर नोएडा. जारचा कस्बा स्थित घंटाघर चौक पर 6 जनवरी 1961 को व्यापारी आरएस जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। उस समय जारचा कस्बा बुलंदशहर जिले में आता था। बुलंदशहर के तत्कालीन डीएम श्रीचंद्र गोयल ने प्रतिमा का अनवरण किया था। धीरे—धीरे सबकुछ बदलता चला गया। अब गांधी की प्रतिमा की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। कस्बावासियों की माने तो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर प्रशासनिक अफसरों व नेताओं को बापू की याद नहीं आती है। उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन करने के लिए कोई नहीं आता है। कस्बावासियों व प्रधान की तरफ से ही माल्यार्पण किया जाता है।

यह भी पढ़ें: मछलियों ने रोक दी इंडियन एयरफोर्स के विमानों की उड़ान, जानिए कैसे

स्मारक स्थल के आस-पास जीर्णोद्धार की मांग

लंबे समय से स्मारक स्थल का जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। इसकी वजह से प्रतिमा से बापू की जन्म व मृत्यू की तिथि भी मिट गई है। यहां एक घड़ी भी लगाई गई थी। उसे भी चोरों ने चुरा लिया। वहीं पीपल का पेड़ है। इस पेड़ पर बैठने वाले पक्षियों की वजह से प्रतिमा पर गंदगी हो जाती है। गंदगी को देखते हुए कस्बावासी लंबे समय से स्मारक स्थल पर छत की मांग कर रहे है। कस्बावासियों ने बताया कि स्मारक स्थल पर होने वाली गंदगी को देखते हुए छत डलवाने की मांग शासनस्तर पर की गई थी। साथ ही जिले के डीएम से भी मांग की जा चुकी है। उसके बाद भी छत नहीं बनवाई गई है। उन्होंने बताया कि नेता भी नहीं सुनते है। साथ ही स्मारक स्थल के आस-पास गंदगी रहती है। कस्बावासी ही उसकी साफ-सफाई करते है। प्रशासन की तरफ से देखरेख करने वाला कोई नहीं है।

लंबे समय से है इंतजार

कस्बावासियों की माने तो लंबे समय से प्रतिमा के उपर छत डलवाने की मांग प्रशासनिक अफसरों से की जा रही है। इस तरफ कोई नेता भी ध्यान नहीं देते है। चुनाव के दौरान भाषण में ही स्मारक स्थल का जीर्णोद्धार कराया जाता है। लोगों की माने तो उसके बाद कोई ध्यान नहीं देते है। कई बार डीएम को भी स्मारक स्थल के आस-पास साफ-सफाई और जीर्णोद्धार के लिए लेटर लिखा जा चुका हैं।

क्या कहते है समाजसेवी

समाजसेवी डॉक्टर आनंद आर्य ने बताया कि जारचा कस्बे में सालों से गांधी स्मारक स्थल पर अधिकारी का न पहुंचना कष्टकारी होता है। नेताओं और अधिकारियों को जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने चाहिए। उनके विचारों को युवाओं के सामने रखने चाहिए।

क्या कहते है अधिकारी

दादरी एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि स्मारक स्थल की साफ-सफाई कराई जाती है। गांधी जयंती पर रंगाई-पुताई कराने के बाद में कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मॉल के महिला शौचालय में मिला ऐसा सामान कि सभी के उड़ गए होश

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश