
क्रिकेट मैच के दौरान बच्चों के बीच मामूली झगड़े ने लिया हिंसक रूप, इलाका छावनी में हुआ तब्दील
ग्रेटर नोएडा. कलौंदा गांव में बच्चों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि देखते ही देखते गांव के दो पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मामला गरमाते ही गांव के दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर घंटों फायरिंग और पथराव हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस संघर्ष का विडियो भी बनाया, जिसमें साफ तौर पर पत्थरबाजी और गोलियो की गरज दिखाई दे रही है । इस लड़ाई में दोनों तरफ से आधा दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस को तैनात कर दिया गया है और दोनों तरफ से मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।
इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह धड़ाधड़ फायरिंग की जा रही है। यहां लोगों ने बेधड़क एक दूसरे पर जमकप पत्थर फेंके और फायरिंग की। दरसल ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के कलौंदा गांव का है। जहाँ गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट मैच खेलने के दौरान आपस में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बच्चों से बड़ो तक पहुंच गया। इसके बाद दो पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी डण्डे सहित पथराव और फायरिंग हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को निजी हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है। जहां सभी धायलों का उपचार किया जा रहा है। सुचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर अपनी जांच शुरु कर दी है।
अस्पताल में मौत से लड़ रहे रिजवान की बहन का कहना है कि उनका भाई घर से गांव में ही दवाई लेने के लिए गया था, तभी गांव में हो रही लड़ाई में रिजवान फंस गया और इसे लोगों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते चारों तरफ से पथराव शुरु हो गया। वहीं, कुछ लोग लाठी डण्डे लेकर आये और मारपीट शुरु कर दी। गाँव वालों का कहना है कि इन दोनों खानदानों के बीच कई दिनों से आपस में कहासुनी चल रही थी, जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस वक्त पर कार्रवाई करती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। अब इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
30 Aug 2018, 3:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.