28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती के साथ रहा यह नेता, ​अब खड़ा हुआ विरोध में, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

2 माह पहले मायावती के बयान के बाद में देवाशीष का नाम आया था सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 30 Aug 2018, 1:33 PM IST

mayawati

मायावती के साथ रहा यह नेता, ​अब खड़ा हुआ विरोध में, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नोएडा. छात्र संघ चुनाव में युवा नेता देवाशीष जरारिया का छात्र संगठन बहुजन यूथ भी चुनाव मैदान में आ गया है। मायावती के बयान के बाद में देवाशीष जरारिया का नाम सामने आया था। मायावती ने देवाशीष को लेकर बयान दिया था। मायावती ने कहा था कि देवाशीष का बहुजन समाजवादी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। जबकि देवाशीष बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ में कई मीटिंग में शामिल हुए और भाषण भी दिया था। बयान के बाद में देवाशीष ने खुद के लिए जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। देवाशीष की माने तो उनका संगठन देश में कई बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली में होने वाले छात्र संघ चुनाव में उनकी संगठन आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में 73 प्लस के लिए बीजेपी ने तैयार किया यह प्लान, महागठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका

कभी बसपा में यूथ का जनाधार बढ़ाने में भूमिका निभाने वाले देवाशीष का संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव लड़ेंगे। देवाशीष की माने तो अभी तक उनके संगठन से देशभर के 5 से अधिक राज्यों के करीब 7 लाख अधिक युवा जुड़ चुके है। मायावती के बयान के बाद में देवाशीष ने बहुजन यूथ संगठन बनाया है। देवाशीष की माने तो अभी तक संगठन से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, कनार्टक आदि राज्यों के यूथ जुड़ चुके है। सितंबर माह में दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनाव होने जा रहे है। देवाशीष ने बताया कि उनका संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संगठन का चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। उनहोंने बताया कि दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए आप की छात्र युवा विंग और नेशनल स्टूडेंट आॅर्गनाइजेशन के साथ मेंं चुनाव लड़ेंगे।


दिल्ली में एबीवीपी और एनएसयूआई के सामने उनका संगठन चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि संगठन युवाओं के हित को ध्यान में रखकर मुद्दा उठाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा नहीं है। उनकी प्रतिमा लगवाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही लिंगदोह की सिफारिशे लागू हो। उन्होंने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलावा आगरा, इलाहाबाद, बीएचयू समेत मेरठ यूनिवर्सिटी के अलावा अन्य जगह भी संगठन के पदाधिकारी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है।

यह भी पढ़ें: सपा के इन उपेक्षित नेताओं को शिवपाल की पार्टी से मिल सकती हैै संजीवनी

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग