31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेनो प्राधिकरण अधिकारी के बाथरूम की दीवारों से मिला ऐसा सामान कि फटी रह गईं इनकम टैक्‍स टीम की आंखें

कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ने बाथरुम की दीवारों से खोजी फाइलें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 24 Sep 2018, 10:17 AM IST

it

ग्रेनो प्राधिकरण अधिकारी के बाथरूम की दीवारों से मिला ऐसा सामान कि फटी रह गईं इनकम टैक्‍स टीम की आंखें

ग्रेटर नोएडा. ग्रेनो अथॉरिटी के पूर्व महाप्रबंधक व भाजपा नेता रविंद्र तोगड़ के बीटा-1 स्थित पर आयकर विभाग की टीम ने लगातार चार दिन तक छापेमारी की थी। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम को अहम दस्तावेज, करोड़ों रुपये, जूलरी हाथ लगे है। जिले में आयकर विभाग की तरफ से सबसे लंबी छापेमारी की गई थी। इससे पहले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के चीफ
चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह और ब्रजपाल चौधरी के यहां 2 दिन छापेमारी हुई थी। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने उनके घर, गांव आनंदपुर, खेतों में तलाशी ली थी।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार में दुनिया की दूसरे नंबर की कंपनी पर लगा ताला, जानिए कितने कर्मचारियों की गई नौकरी

बता दें कि 18 सितंबर को ग्रेनो अथॉरिटी के पूर्व महाप्रबंधक व भाजपा नेता रविंद्र तोगड़ के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इस कार्रवाई को जेल में बंद पीसी गुप्ता और यादव सिंह से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रविंद्र तोंगड़ इन अफसरों के करीबी भी माने जाते है। आयकर विभाग 50 से 60 सदस्यों की टीम ने छापेमारी की थी। एहितयात के दौरान पुलिेस के साथ-साथ पीएसी भी बुलाई गई थी। उनके स्कूल के अकाउंटेंट के अलावा परिवार व गांव के लोगों से भी आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की थी।

बताया गया है कि गांव में छापेमारी के दौरान प्रॉपट्र्री के अहम कागजात हासिल किए थे। यहां तक उनके गांव आनंदपुर में भूसे के ढेर और अनाज की टंकी तक की तलाशी ली गई। इनमें जूलरी व करोड़ों रुपये मिले थे। रविंद्र तोंगड़ के भाजपा के एक बड़े नेता से काफी नजदीकियां है। बताया गया है कि उसके सीए से भी आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की है। बताया गया है कि रविंद्र के सीए से दिल्ली स्थित आॅफिस में जाकर टीम जांच कर चुकी है। बताया गया है कि जमीन को परिवार के अन्य लोगों, नौकर, ड्राइवर व रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई।

बसपा सरकार में रविंद्र तोगड़ की तैनाती प्राधिकरण में हुई थी। यह सविंदा कर्मचारी के तौर पर नौकरी ज्वाइन की थी। लेकिन सपा सरकार में रविंद्र को अत्यंत महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई। वहीं प्राधिकरण से रिटायर होने के बाद अब यह भाजपा में शामिल हो गए। ग्रेटर नोएडा में इनके कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के नाम से 2 स्कूल और हॉस्टल भी है।

11 वर्ष की नौकरी में अर्जित संपत्ति के मामले में अब रविंद्र तोंगड़ फस सकते है। दरअसल में विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान बाथरुम की दीवारें तोड़ डाली थी। सुत्रो की माने तो बाथरुम से करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के कागजात मिले है। ये छिपाकर रखे हुए थे। सुत्रों की माने तो दिल्ली एनसीआर समेत देश के अन्य शहरों में महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रॉपटी्र के कागजात मिले है।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने इस केंद्रीय मंत्री के सामने लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश