
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-161 के गुलावली गांव के पास में बुधवार देर रात कारोबारी के सामने ही उनके बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनके बेटे ने दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन उनके बेटे को करीब 25 मीटर घसीटता हुआ ले गया था। घटना के दौरान पिता कार में ही बेहोश हो गए। वहीं, कारोबारी की कार के ड्राइवर ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट कराया।
नहीं मिला अज्ञात वाहन का सुराग
मृतक कारोबारी का इकलौता बेटा था, जबकि उनके 5 बेटियां हैं। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी पुलिस को अज्ञात वाहन का सुराग हासिल नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में हो सकता है।
स्टील का कारोबार है पिता का
जानकारी के अनुसार, आगरा निवासी धर्मवीर का स्टील का कारोबार है। बुधवार को वह होंडा सिटी कार में सवार होकर कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आए थे। उनके साथ में उनका 19 वर्षीय बेटा सौरभ भी था। कार को ड्राइवर चला रहा था। दिल्ली सेे होने के बाद में ये रात को वापस आगरा जा रहे थे। कार के ड्राइ्रवर की मानें तो नोएडा में एंट्री करने के बाद ही सौरभ ने पिता से टॉयलेट आने की बात कही थी। उसके पिता ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर होटल के पास कार रोकने की बात की लेकिन होटल की दूरी ज्यादा होने की वजह से सौरभ कार रुकवाने की जिद पर अड़ गया। सौरभ की जिद को देखते हुए पिता ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार रुकवा दी। टॉयलेट करने के बाद में सौरभ कार की तरफ वापस आ रहा था। जैसे ही वह कार के पास पहुंचा तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद में वह करीब 25 मीटर घिसटते हुए चला गया।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
उधर, कार में बैठे धर्मवीर ने हादसे को देखा तो उन्होंने तेजी के साथ बेटे के पास जाने की कोशिश की, लेकिन बेहोश होकर कार में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की मदद से ड्राइवर ने धर्मवीर और सौरभ को कैलाश अस्पताल में एडमिट कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुवार सुबह सौरभ को मृत घोषित कर दिया। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी हंसराज भदौरिया ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में हो सकता है।
Updated on:
29 Dec 2017 11:07 am
Published on:
29 Dec 2017 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
