1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला सुरक्षा के लिए पुलिस कर रही ऐसा काम, बच्चे भी दे रहे साथ

लड़कियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने लोगों को जागरुक किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 May 2018, 3:54 PM IST

safety

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश भर में आए दिन लड़कियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर रोकथाम के लिए गौतबुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने लोगों को जागरुक किया। पुलिस द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं के संग एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : रेलवे ने जारी किया ऐसा नियम, नहीं है टिकट और पकड़ ले टीटीई तो करें ये काम

दादरी कस्बे में ग्रेटर नोएडा के एमडी ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसके माध्यम से लोगों को इन कुरीतियों के खिलाफ अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और पुलिस प्रशासन व्दारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : अगर दुकानदार ने आपसे की ठगी तो फोन से ही यहां करें शिकायत, ले सकते हैं लाखों का हर्जाना

एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि पूरी दुनिया में महिलाओं, बच्चियों की चर्चा लालन पालन से लेकर सुरक्षा तक की जा रही है। सुरक्षा घर में, सड़क पर, दफ्तर में, बाजार में। तमाम संगठन, सरकारें और स्वयंसेवी लोग अपने तरीके से जागरुकता फैला रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने के प्रयास किया है। इसके पीछे की मंशा थी कि कैसे महिलाओं को जागरुक करें कि वह अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क हो और लोगों को कैसे जागरूक किया जाए।

यह भी देखें : योगी की मंत्री ने दलितों को लेकर दिया ऐसा बयान कि मच गया हड़कंप

नुक्कड़ नाटक में भाग ले रहे कलाकारों का मानना है कि रंगमंच सिर्फ मनोरंजन का ही साधन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरुकता लाने का बड़ा हथियार है। इन छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ कानूनी अधिकारों के प्रयोग के लिए महिलाओं को प्रेरित किया बल्कि पुलिस प्रशासन व्दारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी गी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश