ग्रेटर नोएडा. बीटा-1 सेक्टर में शारदा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का शव पीजी के बंद कमरे में मिला है। छात्रा का नाम सपना बताया जा रहा है। सपना शारदा यूनिवर्सिटी से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। छात्रा की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।