डीएम कार्यालय कोरोना वायरस को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम दादरी के अनुसार जो भी लोग दादरी तहसील में आ रहे हैं। उन सभी की जांच की जा रही है, क्योंकि तहसील में काफी लोगों के आने-जाने का सिलसिला चला रहता है। इसलिए एक टीम को मुख्य गेट पर ही लगाया गया है, जोकि सैनिटाइजर का प्रयोग कर और लोगों के हाथ को साफ करने ही प्रवेश देगा। उप जिलाधिकारी ने ने कहा है कि जब आपको जरूरी काम है तभी आए और कोई भी भीड़ में ना आए।