29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉल के महिला शौचालय में मिला ऐसा सामान कि सभी के उड़ गए होश

पुलिस मामले की जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 30 Sep 2018, 10:58 AM IST

नोएडा. डीएलएफ मॉल के महिला शौचालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब शौचालय से महिला सफाई कर्मचारियों की आवाज सुनकर स्टॉफ भी मौके पर पहुंच गया।। इस पर महिला के कहने पर शौचालय में रखे डस्टबीन में देखा तो सभी हैरान रह गए। डस्टबीन में कूडे की जगह नोटों की गड्डियां दिखाई दे रही थी। आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मछलियों ने रोक दी इंडियन एयरफोर्स के विमानों की उड़ान, जानिए कैसे

जानकारी के अनुसार मॉल के सफाईकर्मी दोपहर के समय मॉल के शौचालयों की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान सफाई करते समय महिला सफाईकर्मचारियों को डस्टबीन में नोट दिखाई दिए। सफाईकर्मी ने इसकी जानकारी मॉल प्रबंधन को दी। वहीं कोतवाली सेक्टर—20 के एसएचओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि मॉल के ग्राउंड फ्लोर महिला शौचालय के डस्टबीन से पुराने नोटों की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने सभी नोटों को जब्त करके थाने के मालखाने में जमा करवा दिया है। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के मुताबिक एक हजार रुपये से ज्यादा पुरानी करेंसी मिलने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

सीसीटीवी की जांच में जुटी पुलिस

सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है। बताया गया है कि फुटेज में महिला आती जाती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन डस्टबीन में रुपये रखने की वीडियो फूटेज सामने नहीं आई है।

सख्ते में है पुलिस

मॉल सेे पुराने नोट मिलने से पुलिस भी हैरान है। नंवबर 2016 में नोटबंदी हुई थी। नोटबंदी के करीब 2 साल बाद भी पुराने नोट सामने आ रहे है। पुलिस ने महिला शौचालय में रखे डस्टबीन से 7 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए है। इनमें 1000 के 15 नोट और 1370 नोट 500 के थे।

सुरक्षा पर सवाल

मॉल के बाथरुम में पुराने नोट की बड़ी खेप पहुंचने से मॉल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। माना जा रहा है कि नोटबंदी के बाद में मॉल के किसी शोरुम में नोट रखे रह गए, अब उन्हें डस्टबीन में फेंका गया है। आंशका यह भी जताई जा रही है कि मॉल में नोट बदलने का भरोसा दिया हो और बाद में वह नहीं पहुंचा। जिसकी वजह से नोट को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पूरे मामले में मॉल प्रबंधक भी संदेह के घेरे में आ गए है। सवाल यह है कि बाहरी व्यक्ति मॉल में रुपये लेकर कैसे घुस गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: बदमाशों पर नकेल कसने के लिए एनकाउंर मैन ने एके-47 की जगह उठाया अब यह कदम

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग