28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर लोगों ने लिया यह बड़ा संकल्प, जानकार आप भी कहेंगे ‘वाह’

शहर के प्रति नागरिकों ने दिखाई अपनी ज़िम्मेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2018, 11:09 AM IST

active

रक्षाबंधन पर लोगों ने लिया यह बड़ा संकल्प, जानकार आप भी कहेंगे 'वाह'

ग्रेटर नोएडा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्पथ लेने के बाद ही सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए झाडू उठाई थी। पीएम ने लोगों को शहर व आस-पास साफ-सफाई रखने का सदेंश दिया था। अभी भी लोग सुधारने को तैयार नहीं है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए है। एक्टिव सिटीजन टीम के मेंबर्स की माने तो शहर में जगह—जगह गंदगी के अंबार लगे हुए है। जागरुक करने के बाद में लोग जिम्मेदारी का पालन नहीं कर रहे है। एक्टिव सिटीजन टीम के मेंबर्स ने रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को जागरुक किया है।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब: बहन ने राखी बांधने के बाद गिफ्ट में मांग लिया गांव तो चल पड़ी अनोखी परंपरा

रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के प्रति अपनी नागरिकों ज़िम्मेदारी के भाव के साथ एक्टिव सिटीजन टीम के मेंबर्स ने परी चौक पर राखी बाँधी। इस अवसर सदस्यों ने संकल्प बंधन के तौर पर संकल्प लिया कि जिस प्रकार से एक खूबसूरत शहर के रूप में बसाया गया है, उसी प्रकार से हरा भरा, सुंदर व अतिक्रमण मुक्त बना कर रखा जाए। एक्टिव सिटीजन टीम मेंबर्स हरेंद्र भाटी ने बताया कि शहर को व्यवस्थिक ढंग से बसाया गया है। हरियाली भी अन्य शहर से अलग है। चारों तरफ हरियाली शहर में देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि लोगोंं ने शहर को गंदा करना शुरू कर दिया है।

जागरुक करने के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नही है। शहर में जगह—जगह गंदगी है। इसके अलावा अतिक्रमण भी शहर की खूबसूरती को बिगाड रहा है। अथॉरिटी की तरफ से अतिक्रमण को हटाने केे लिए अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। हरेंद्र भाटी ने बताया कि रक्षाबंधन को टीम के मेंबर्स ने संकल्प बंधन के तौर पर मनाया है। इस दौरान लोगों से साफ-सुथरा, अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की अपील की है। साथ ही मेंबर्स ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर हरेन्द्र भाटी, आलोक सिंह, सुमिता वैद्य, आर०के० शाही, जे०पी० एस रावत, सुनील प्रधान, बी०सी०रतूड़ी, राम कुमार नागर एवं अदवीक सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी के इन दो गांवों में नहीं मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, भाइयों की कलाई रही सुनी

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग