
ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस के कहर ने दुनियाभर के देशों में कोहराम मचाया हुआ है। जिसके चलते अभी तक तीस हजार से लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में भी कोरोना ने सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।
यह भी पढ़ें : जानिये, कोरोना वायरस के प्राथिमक लक्षण और बचाव के उपाय
इसके अलावा हर राज्य में तरह-तरह के प्रयास इससे निपटने के लिए किए जा रहे हैं। साथ ही शहरों को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं अगर आप भी अपने घर या सोसायटी में सैनिटाइजेशन कराना चाहते हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिला में भी सख्ती से इससे निपटने के लिए प्लानिंग की जा रही है। जहां एक तरफ नोएडा पुलिस द्वारा कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार संक्रमित लोगों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा जनपद की प्राधिकरणों द्वारा शहरों में सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है।
प्राधिकरण ने की पहल
इन सबके बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर्स, कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में सैनिटाइजेशन के लिए केंद्रीय भंडारण निगम को अपने पैनल में शामिल किया है। जिसके चलते अगर आप अपने घर या सोसायटी में सैनिटाइजेशन कराना चाहते हैं तो फोन कर टीम को बुला सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पैसे भी चुकाने होंगे।
इस नबंर पर करें कॉल
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी को सैनिटाइजेशन कराना है तो वह निगम को फोन करके टीम बुला सकता है। इसके लिए निगम के मैनेजर से मोबाइल नम्बर 8287118805 पर संपर्क किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए संबंधित को पैसे भी चुकाने होंगे।
Updated on:
02 Apr 2020 04:23 pm
Published on:
02 Apr 2020 04:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
