
मुठभेड़ में ऑटो लूट कर फरार हो रहे बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा, एक फरार
ग्रेटर नोएडा। ऑटो रिक्शा लूट कर भग रहे बदाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लूट के सामान बरामद किए गए। हालाकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
ग्रेटर नोएडा एक बार फिर पुलिस और बदमाशों बीच हुई मुठभेड़ हुई, ये मुठभेड़ उस वक्त हुई जब जावीद अली, अब्दुल रहमान अपने एक और साथी के साथ मिल कर ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली एरिया से एक ऑटो रिक्शा लूट कर भागने की कोशिश में थे। लेकिन उससे पहले वायरलेस पर मैसेज फ्लैश होने के बाद ग्रेटर नोएडा की जारचा कोतवाली पुलिस नरोली गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी सामने से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा, पुलिस ने जब रोकना चाहा तो तुरंत बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए जबाव में फायरिग की जिससे गोली लागने जावीद अली और अब्दुल रहमान, दो बदमाश घायल हो कर जमीन पर गिर पड़े। हालाकि उनका तीसरा साथी पुलिस पर फायरिग करता हुआ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
यह भी पढ़ें : आग ने जमकर किया तांडव, चपेट में आने से बेजुबानों की मौत
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक लूटा गया ऑटो रिक्शा व दो तमन्चे और कारतूस बरामद हुए है। जारचा कोतवाली इंस्पेक्टर के के राणा के मुताबिक पुलिस कि गिरफ्त में बदमाश शातिर किस्म के लूटेरे हैं का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। इतना ही नहीं ये बदमाश एनसीआर में भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कऱ लिया जायेगा।
Published on:
23 May 2018, 12:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.