
खेकड़ा पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने विधुत तार चोर गिरोह पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से भारी भारी मात्रा में विद्युत तार एवं अवैध असलहे भी बरामद किए हैं ,वही इस मामले में अभी चार आरोपी और फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट हुई है।

जंगल में बदमाश छुपे होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसमें चार बदमाश पुलिस ने धर दबोचा।

एसपी बागपत शैलेश पाण्डेय ने आज इस गिरोह खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के चार बदमाशों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है जो थाना खेकड़ा इलाके के रटौल गाँव के रहने वाले है और इनके गिरोह के बाकी अन्य बदमाशों की भी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।