आदित्य यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रत्याशी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के सामने चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि नेताजी की सीट को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी का सम्मान सभी को करना चाहिए। नेताजी ने इस प्रदेश हीं नहीं, बल्कि देश को कई बडी चीजें दी है। मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद की राह को जिंदा रखा है। चाहे वो सेना है या फिर सहकारिता।