3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा
VIDEO: गर्भवती महिला डिलीवरी के समय का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एेसा वीडियो, लोग रह गए दंग
Play video

VIDEO: गर्भवती महिला डिलीवरी के समय का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एेसा वीडियो, लोग रह गए दंग

वीडियो वायरल होने पर अस्पताल में मचा हड़कंप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 3:59 PM IST

मुजफ्फरनगर जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में एक प्रसूता की सोशल मीडिया पर उस समय की वीडियो वायरल हो रही है। जब ऑपरेशन से हुई महिला की डिलीवरी के बाद डॉक्टर टांके लगा रहा है। महिला की इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया है।

स्वास्थ्य विभाग में भर्ती महिला का हो रहा था आॅपरेशन

यह मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है। जहां सीएचसी खतौली मैं प्रसव के लिए भर्ती हुर्इ महिला की एक वीडियो बनार्इ गर्इ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में एक महिला की ऑपरेशन से हुई डिलीवरी के बाद डॉक्टर द्वारा टांके लगाए जा रहे थे। इसी दौरान महिला की वीडियो बनाई जा रही है और फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया है। हालांकि यह वीडियो किसने बनाई ऑपरेशन थिएटर में वीडियो बनाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति था या कोई स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। इस पर अभी कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश