29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यह सम्मान मुझे देश विरोधियों से लड़ने की ताकत देता है…’ ‘प्रेरणा विमर्श-2023’ का हुआ समापन

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित 'प्रेरणा विमर्श-2023' का 17 दिसंबर को तीसरा और अंतिम दिन रहा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत को 'प्रेरणा सम्मान 2023' से सम्मानित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Suvesh shukla

•

Updated: 18 Dec 2023, 4:40 PM IST

Prerna Vimarsh 2023 organized at Gautam Buddha University concludes

प्रेरणा विमर्श 2023 का समापन।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित 'प्रेरणा विमर्श-2023' का 17 दिसंबर को तीसरा और अंतिम दिन रहा। जिसमें चार आयामों के दो सत्रों के साथ समापन समारोह पूरा हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत को 'प्रेरणा सम्मान 2023' से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान मुझे देश विरोधियों से लड़ने की ताकत देता है।


छात्र हुए सम्मानित
तीन दिनों तक चले इस सत्र में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 200 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद चुनी गई फिल्मों के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। चयन समिति ने रचनात्मक डॉक्यूमेंट्री निर्माण प्रतियोगिता में दून फिल्म स्कूल देहरादून के छात्र मुकेश कुमार को प्रथम पुरस्कार वहीं हिमालया विश्वविद्यालय के छात्र अनुराग वर्मा को द्वितीय और तिलक स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्र लव कुमार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शार्ट फिल्म प्रोडक्शन प्रतियोगिता में क्वांटम विश्वविद्यालय के छात्र देवास कनल को प्रथम, हिमालया विश्वविद्यालय के छात्र निशांत तंवर को द्वितीय एवं ललित कला अकादमी के छात्र हरिओम को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक चितरंजन त्रिपाठी एवं डॉ. ओम प्रकाश सिंह के साथ ऩए फिल्मकारों के साथ फिल्म निर्देशन और अभिनय के बारे में चर्चा हुई।


समापन सत्र के दौरान, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवीन्द्र कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद रहें। इस दौरान प्रेरणा विचार पत्रिका के 'स्व' भारत का आत्मबोध विशेषांक का विमोचन भी हुआ, जिसमें विभिन्न लेखक, पत्रकार, और समीक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। समापन समारोह के संचालन का कार्य अनुपमा चौहान ने किया, और इसके दौरान विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग