लॉकडाउन को देखते हुए बसें, ट्रेनें व अन्य परिवहन सेवाओं को बंद किया गया है। इसके अलावा अपातकालीन व जरूरी सेवाओं पर छूट दी गई है। दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, निजी प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट, होटल आदि बंद किए गए हैं। सार्वजनिक स्थल पर 5 से ज्यादा लोगों के इक्टठा होने पर धारा-144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। किसाने का सामान, मेडिकल स्टोर, होम डिलीवरी का ई-कामर्स, स्वास्थ्य सेवाएं पर छूट दी गई है। इसके अलावा ताजा फल, सब्जियां, पेय पदार्थों की आपूर्ति होगी। पेट्रोल पंप, सीएनजी, दूध व डेयरी प्लांट, स्वास्थ्य उपकरण से जुड़ी निर्माण इकाइयां, बैंक, एटीएम, आदि खुले रहेंगे।