ग्रेटर नोएडा। अब तक आप ने (Petrol Pump) पेट्रोल पंप पर पेट्रोल (Petrol) और (Diesel) डीजल चोरी के बारे सुना और देखा होगा, लेकिन पंप पर पेट्रोल (Petrol) की जगह पानी भर दें। यह शायद ही सुना हो, यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा ही वीडियाे वायरल हाे रहा है। इसमें आराेप लगाया जा रहा है कि शनिवार रात पंप पर (PETROL) पेट्रोल लेने पहुंचे वाहन मालिकों की गाडिय़ों में पानी भर दिया गया। कुछ ही दूर गाड़ी चलते-चलते बंद हो गई तो एक के बाद एक आधा दर्जन गाडिय़ां पंप पर पहुंची। इसके बाद पेट्राेल के साथ पानी मिक्स हाेने का खुलासा हुआ। हंगामा करते लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। जो वायरल हो चला है। वही पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।