जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले आजाद, शुभम, हरेंद्र, इंदराज, हर्ष व लोनी निवासी यतेंद्र मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बढ़पुरा गांव आए थे। ये सभी बीएससी, बीए व इंटर के छात्र हैं। इनकी काउर पर लाल बत्ती लगी हुई थी। इन्होंने शादी के दौरान गांव में लाल बत्ती लगी गाडी से जमकर रौब झाड़ा। लाल बत्ती लगी गाडी और सायरन बजता हुआ देखकर लोग उन्हें साइड दे देते।