
सेल्स मैनेजर का मिला शव, हत्या की रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी के पास एक गाड़ी में शव मिलने से सनसनी मच गई। लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार में मिले शव की पहचान कार में मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान महोबा जिले के रहने वाले रूपेंद्र मृतक रूपेंद्र चंदेल के रुप में हुई है। जो कि एक निजी कंपनी में सेल्स का काम करता था और नोएडा एक्सटेंशन के गौड़ सिटी में रहता था।
वो इसी माह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सोसायटी में परिजन के साथ रहने आए थे और नोएडा की एक कंपनी में सेल्स डिपार्टमेन्ट में काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला कि रूपेंद्र चंदेल रविवार सुबह घर से निकले थे। शाम को उन्हें परिवार में शादी के लिए बाजार से कुछ आभूषण खरीदने थे। अभी यह पता नहीं चल सका है कि आभूषण खरीदे गए थे या नहीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
30 Apr 2019, 12:31 PM IST
Published on:
30 Apr 2019, 9:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.