Seema Haider: सीमा हैदर की होगी राजनीति में एंट्री? केंद्रीय मंत्री का ऐलान- अपने सिंबल पर लड़ाएंगे 2024 का लोकसभा चुनाव
ग्रेटर नोएडाPublished: Aug 03, 2023 08:54:59 pm
Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर 2024 में सांसदी का चुनाव लड़ सकती है। खबर है कि सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। सीमा हैदर ने न्योता को स्वीकार लिया है।


सीमा हैदर को लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला।
Seema Haider: ग्रेटर नोएडा के सचिन के लिए पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ अवैध तरीके से बार्डर पा करके भारत आ पहुंची। यहां पर आने के बाद सीमा हैदर पर खुफिया एजेंट सहित कई आरोप लग रहे हैं। हालांकि, खुफिया एंजेसियां सीमा हैदर को लेकर जांच कर रही हैं। इसी बीच खबर आई कि सीमा हैदर परिवार के साथ भूखे रह रही है। उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। जैसे ये खबर बाहर आई तो लोग उनकी मद्द करने के लिए सामने आने लगे।